जनरल रिजर्वेशन में भी e-aadaahar वेरीफिकेशन होगा जरूरी, 15 मिनट सिर्फ आधार ओटीपी से बुक कर सकेंगे टिकट
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है। रेल मंत्रालय ने ऐलान किया है कि अब तत्काल टिकट की तरह ही जनरल रिजर्वेशन (सामान्य आरक्षण) टिकट की बुकिंग करते समय भी e-aadaahar वेरीफिकेशन जरूरी होगा।
रेल मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार IRCTC वेबसाइट या एप पर जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिये आधार वेरीफिकेशन जरूरी होगा। इससे फर्जी आईडी, एजेंट्स की टिकटों की कालाबाजारी और बॉट्स की बुकिंग पर रोक लगेगी।
अगर आपका IRCTC अकाउंट पहले से आधार से लिंक है। तो बुकिंग सरल रहेगी। वेटिंग कम होगी और टिकट्स जल्दी कन्फर्म होंगे। रेलवे के कम्प्यूरीकृत PRS काउंटरों पर जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने का पुराना शेड्यूल वहीं रहेगा। रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट्स के लिये पहलेदिन टिकट बुकिंग पर 10 की पाबंदी भी बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी।

