कॉम्बिंग गश्त में 336 फरार स्थाई, 298 गुण्डा हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक
ग्वालियर। कॉम्बिंग गश्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मषाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की विषेष तौर पर चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 160 स्थाई वारंट, 176 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 148 गुण्डा एवं 150 हिस्ट्रीशीटरों व जिला बदर को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना हजीरा, पुरानी छावनी, घाटीगांव, भितरवार एवं बिजौली में अवैध शराब का 01-01 प्रकरण तथा थाना पुरानी छावनी में 02 फरार आरोपियों को पकड़ा गया और थाना डबरा सिटी में 01 अवैध हथियार सहित आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा 12 अन्य प्रकरणों में कार्यवाही की गई हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गष्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

