FB पर बनी प्रेमिका, प्रेमी से शादी करने पहुंची मुरैना तो पूरा परिवार घर में ताला लगाकर हुआ फरार
मुरैना. फेसबुक पर हुए प्रेम के चलते यूपी के चित्रकूट निवासी 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ शादी करने मुरैना पहुंच गयी ।लेकिन जब प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची तो युवक अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर भाग गया और बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाइश देकर वापिस घर भेज दया है। उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले की निवासी 24 वर्षीय महिला बुधवार को मुरैना के उत्तमपुरा इलाके में रहने वाले सचिन पचौरी 21 से मिलने पहुंची। दोनों की पहचान एक वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गया। इसके बाद महिला ने उससे शादी करने का मन बना लिया और बेटी को साथ लेकर मुरैना चली आई।
झांसी में होटल में पहली मुलाकात 2 दिन रूके
महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर बात करते-करते जब रिश्ता गहरा हो गया तो दोनों ने झांसी में मिलने का फैसला किया। वहां एक होटल में दोनों 2 दिन तक साथ रूके और शारीरिक संबंध भी बने। इस बीच दोनों ने शादी करने की बात तय की। स्टेशन रोड टीआई कुलदीप राजपूत ने बताया कि महिला की शादी 16 वर्ष की आयु में हो गयी थी। पति की मौत के बाद वह विधवा हो गयी। उसकी 2 बेटियां हैं बड़ी बेटी 5, छोटी बेटी 3 साल की हैं। मुरैना आने के दौरान वह छोटी बेटी को साथ लाई थी। जबकि बड़ी बेटी को अपनी मां के पास छोड़ आयी थी।
प्रेमिका के आने पर सचिन का परिवार घर छोड़कर भागा
जब नीलम मुरैना पहुंची और सचिन के घर जाकर शादी की बात की, तो परिजनों ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, ऐसे में शादी नहीं हो सकती। जब नीलम नहीं मानी, तो सचिन और उसके परिवार ने घर में ताला लगाकर वहां से भाग गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक महिला को सचिन के घर के बाहर बैठा देखकर पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। नीलम ने पुलिस को बताया कि वह शादी करने आई थी, लेकिन प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया।
प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने चित्रकूट भेजा
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला प्रेमी पर बलात्कार का आरोप लगाना चाहती थी, लेकिन घटना झांसी के होटल की थी, जो मुरैना पुलिस के कार्यक्षेत्र से बाहर आता है। ऐसे में पुलिस ने महिला को समझाइश दी और एक एसआई के साथ सुरक्षा में चित्रकूट भेज दिया। वहां संबंधित थाने को जानकारी भी दी गई है।

