नेपाल में 16 मौतों के बाद सोशल मीडिया फिर शुरू, सेना की फायरिंग में 200 घायल
नई दिल्ली. नेपाल में सुबह से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया फिर से शुरू कर दिया गया है। इस प्रदर्शन में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए। नेपाल पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इस प्रदर्शन की अगुआई जीईएन-जेड यानी 18 से 30 साल के युवा कर रहे है। बता दें कि इस प्रदर्शन के कारण सरकार ने सोशल मीडिया पर भी बैन लगा दिया है। सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ 12 हजार से ज्यादा युवा प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह संसद भवन परिसर में घुस गए जिसके बाद सेना ने कई राउंड फायरिंग की। नेपाल के इतिहास में यह पहली दुर्घटना है।
तोडफोड करने वाले को देखते ही गोली मारने के आदेश
रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने संसद के गेट नंगर 1 और 2 पर कब्जा कर लिया है इसके बाद संसद भवन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम आवास के पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। काठमांडू प्रशासन ने तोडफोड करने वाले को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए है।
3 सितंबर से सोशल मीडिया बैन
बता दें कि नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया था। इन प्लेटफॉर्म ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। मंत्रालय ने 28 अगस्त से 7 दिन की समय सीमा दी थी जो 2 सितंबर को खत्म हो गई।
