जम्मू के कुलगाम में सेना की आतंकियों से मुठभेड़, लश्कर का 2 आतंकी मारे गए
जम्मू कश्मीर. कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान शोपिया के रहने वाले आमिर अहमद डार के रूप में हुई है। आतंकवादी अहमद डार लश्कर-ए-तैयबा से जुडा था और सितंबर 2023 से एक्टिव हुआ था। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी की गई 14 आतंकवादियों की लिस्ट में यह भी शामिल था। सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड शुरू हुई जिसके बाद सेना ने इसे ऑपरेशन गुड्डर नाम दिया। इस दौरान एक जेसीओ समेत 2 जवान घायल हो गए।
जंगल के में 2 से ज्यादा आतंकी छिपे
पुलिस, सेना की 9आरआर और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की। सर्चिंग शुरू करते ही जंगल के लश्कर के 2 से ज्यादा आतंकी छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए है।
तलाशी लेने गई सेना की टीम पर आतंकियों ने गोलीबारी की
आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना की टीम गुड्डर के जंगलों में एक संदिग्ध जगह पहुंची। जहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की।

