मुंबई को फिर से दहलाने की साजिश, 400 किलो RDX के साथ 14 पाकिस्तानी आतंकी शहर में मौजूद
मुंबई. पाकिस्तानी आतंकी एक बार फिर मुंबई शहर में हमले के जरिए नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे है। मुंबई पुलिस कोे शुक्रवार को उनके वॉट्सऐप पर एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें शहर में कई जगह बम ब्लास्ट करने की बात कही गई है। यह मैसेज लश्कर-ए-जिहादी नाम के एक आतंकि संगठन की तरफ से मुंबई पुलिस को मिला है और इसमें कहा गया है कि शहर के अलग-अलग ठिकानों पर 34 गाडियों में 34 ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए है। इसके साथ ही मैसेज में दावा किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ मुंबई को दिहलाने के लिए तैयार है। यह मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और उन्होंने शहर में सुरक्षा बढा दी है साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।

