ग्वालियर में तिघरा डैम के 7 गेट खोलकर पानी छोड़ा
ग्वालियर. मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कूलेशन की वजह से मध्य प्रदेश में बुधवार को भ्ज्ञी अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इंदौर- उज्जैन- ग्वालियर समेत 18 जिलों में भारी और 8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तिघरा डैम के 7 गेट खोले
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में तिघरा डैम के 7 गेट खोलकर पानी छोडा जा रहा है। जबलपुर में बरगी बांध का जलस्तर 422.85 मीटर पहुंच गया है। बता दें कि शाम तक 9 गेट खोलकर पानी छोडा जा सकता है।

नर्मदापुरम में मंगलवार रात से बारिश जारी है। तवा डैम के 5 गेट खोले गए हैं। पिपरिया में सुबह से बारिश हो रही है। हरदा में बारिश के चलते अजनाल, मटकुल, देदली, माचक और गंजाल नदियां उफान पर हैं। कई गांवों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है।

