LatestNewsराज्य

MP में बच्चों पर एक साथ तीन-तीन वायरस का अटैक

भोपाल. मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों में तेजी से वायरस संक्रमण फैल रहा है। इसकी वजह से बच्चों में तेज बुखार, उल्टी-दस्त और बदन में दर्द के मामले बढ़े हैं। चिकित्सकों के अनुसार कॉक्ससैकी वायरस, रेस्पिरेट्री वायरस और हेपेटाइटिस ए व ई वायरस के संक्रमण से बच्चे बीमार हो रहे हैं। संक्रमित बच्चों से जेपी और हमीदिया अस्पताल के बच्चा वार्ड फुल हैं। एस समेत अन्य सरकारी अस्पतालों का भी कमोबेश यही हाल है।
15 साल से कम उम्र के बच्चे चपेट में
वायरस का संक्रमण की वजह से पिछले एक हफ्ते में 15 साल से कम उम्र के साढ़े छह हजार से अधिक बच्चे इलाज के लिए एस, हमीदिया और जेपी जिला अस्पताल पहुंचे। शशु रोग विभाग की इमरजेंसी में 119 बच्चों को भर्ती करना पड़ा। हमीदिया में ढाई हजार बच्चों का इलाज किया गया। इनमें से 217 बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों को पूरी तरह से स्वस्थ होने में सात से 10 दिन का समय लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş