LatestNewsराज्य

MP में कर्मचारियों को एक माह का वेतन का ऐलान

भोपाल. मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को वेतन-भत्तों पर बड़ी सौगात मिली है। नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारियों को भी अब चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा उन्हें राज्य शासन द्वारा घोषित ग्रह भाड़ा भत्ता भी मिलेगा। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप एक माह का वेतन भी दिया जाएगा। मंत्री गोविंदसिंह राजपूत की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक में ये निर्णय लिए गए। खाद्य मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है लेकिन उन्हें भी विभाग के हित में बेहतर कार्य कर अपनी उपयोगिता सिद्ध करनी होगी।
1 माह का मूल वेतन प्रोत्साहन राशि के रूप में
संचालक मंडल की बैठक में कर्मचारियों के वेतन भत्तों के संबंध में कई अहम निर्णय लिए गए। नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को भी चतुर्थ समयमान वेतनमान देने का फैसला लिया। इसके साथ ही गृह भाड़ा भत्ते भी राज्य शासन द्वारा घोषित दरों के अनुसार दिए जाने पर सहमति बनी। इतना ही नहीं, निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को एक माह का मूल वेतन प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। उपार्जन कार्य में सक्रिय योगदान के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş