जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5

नई दिल्ली. पीएम मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। समिट में मोदी और जापान पीएम इशिबा की मौजूदगी में कई एमआयू एक्सचेंज किए गए। भारत-जापान के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए है। यह मिशन दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का जॉइंट ऑपरेशन होगा। इसमें दोनों मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रव की स्टडी करेंगे। समिट में इशिबा ने भारत में अगले 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन निवेश करने की बात कहीं है। वहीं मोदी ने अगल भारत-जापान समिट के लिए इशिबा को भारत आने का न्योता भी दिया है।

पीएम मोदी ने 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान कई MoU एक्सचेंज किए गए। - Dainik Bhaskar
मोदी 8वीं बार जापान के दौरे पर गए
बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीय से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में दोनों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *