चेंबर ऑफ़ कॉमर्स में जी एस टी संशोधन पर बैठक आयोजित

ग्वालियर-मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आज जीएसटी संशोधन पर बैठक आयोजित हुई जिसमें चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन  दीपक बाजपेई जीएसटी विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थे।  व्यापारियों कि जीएसटी समस्याओं का समाधान प्रदान करते हुए कहा कि सरकार चाहती है दाम कम हो, परचेजिंग ज्यादा हो, ताकि आम जनता को भी लाभ हो।
नई दिल्ली में 3-4 सितंबर को जीएसटी काउंसर की बैठक होगी, उसके बाद 22 सितंबर से यह सभी जीएसटी संशोधन लागू हो जाएंगे। जीएसटी के दो बड़े स्टेप खत्म होने के बाद अब जीएसटी रेट 18% में 5% ही रह जाएंगे। 90% प्रोडक्ट्स पर जीएसटी परिवर्तन का असर होगा। सरकार का प्रयास है इसका लाभ जमीनी स्तर पर आम नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आईटीसी डीजॉल्व करके पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करने के लिए भी विशेष प्रयास करना चाहिए क्योंकि यह एक बहुत बड़ा सेगमेंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *