Uncategorized

मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का मिला एक्सटेंशन

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल के बढ़ा दिया गया है। 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट 4 दिन पहले गुरूवार को केन्द्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने अनुराग जैन के कार्यकाल में एक साल की वृद्धि के आदेश जारी कर दिये है।
सीएम मोहन यादव ने भी एक्स पर पोस्ट करके अनुराग जैन को मिली एक वर्श की सेवावृद्धि पर बधाई दी और उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया है। सीएम ने लिखा है कि उनके दीर्ध प्रशासनिक अनुभव नवाचार और सतत प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरतंर नये र्की्रतिमान स्थापित करेगी।
मुख्य सचिव अनुराग जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मप्र के ग्वालियर में हुआ था।
अनुराग जैन की पहली नियुक्ति जून 1990 में सागर में बतौर सहायक कलेक्टर हुई थी।
निवेश बढ़ाने से लेकर पदोन्नति के नए नियम बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
ग्वालियर में जन्मे जैन ने अमेरिका से किया लोक प्रशासन में MA
मुख्य सचिव अनुराग जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के बाद जैन की पहली नियुक्ति जून 1990 में सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बीटेक इंजीनियरिंग और एमए लोक प्रशासन (अमेरिका) है। मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे।
जैन, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रहे। वहीं प्रमुख सचिव एवं अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। वे भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी प्रमुख पदों पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş imajbet imajbet giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş perabet perabet giriş matbet pashagaming pashagaming giriş virüsbet virusbet casibom casibom giriş