बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल, JDU 102, भाजपा 101 और चिराग की पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

बिहार. एनडीए गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर लगभग साफा हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों को लेकर गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार जनता दल यूनाइटेड 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लडेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 20, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 10-10 सीटें मिली है। फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि एनडीए जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। हालांकि कौन सी पार्टी किन सीटों पर लडेगी इस पर मंथन चल रहा है। इस दौरान जेडीयू और बीजेपी में 1-2 सीटों का अंतर हो सकता है।


2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं जेडीयू 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। सूत्रों के मुताबिक इस बार जदयू 102 और भाजपा 101 पर लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16, एलजेपी ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में जेडीयू , बीजेपी से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *