भरभरा कर गिरे मकान के मलबेे 2 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, अस्पताल पहुंचाया

ग्वालियर में एसडीईआरएफ ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. चार शहर का नाका इलाके में सोमवार की दोपहर 4 बजे एक पुराना मकान भरभरा कर गिर गया है। इस बीच घर में रहने वाले 2 लोग दब गये। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और मलबे में दबे दोनों युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।
घायलों को तत्काल एम्बूलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि रविवार-सोमवार की रात को हुई रिमझिम वर्षा से मकान में सीलन बैठ रही थी। हालांकि सुबह से मौसम साफ था। लेकिन उसके बाद भी दोपहर के बाद चारशहर का नाका, भैरों मंदिर के पास यह मकान गिर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *