प्र.उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता एवं PHE -EE संजीव गुप्ता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

ग्वालियर – नगरनिगम आयुक्त ने प्रभारी उपायुक्त स्वास्थ्य एसबीएम व एसडब्ल्यूएम अमर सत्य गुप्ता एवं कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय पीएचई संजीव गुप्ता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल को पत्र लिखा। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी पत्र अनुसार प्रभारी उपायुक्त स्वास्थ्य अमर सत्य गुप्ता को नगर निगम सीमांतर्गत साफ सफाई एवं कचडे का पृथक्कीकरण का कार्य एवं साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं किंतु इन कार्यों के संबंध में कोई भी सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा हैं।
इसके द्वारा अपने दायित्वों के प्रति निरंतर उदासीनता बरती जा रही है। इसके साथ ही साफ सफाई एवं साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरती जाने से उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में प्रचलित रिट याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है।
साफ सफाई, कचडे का पृथक्कीकरण का कार्य एवं साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित कार्य में उदासीनता बरती जाने पर उपायुक्त को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने से उपायुक्त के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा। इसके साथ ही कार्यपालन यंत्री द्वारा नगर निगम सीमांतर्गत पीएचई विभाग में कार्य संपादित किया जा रहा है। शहर अंतर्गत सीवर संधारण, पेयजल सप्लाई वं जलप्रदाय विभाग द्वारा खोदी गई सड़कों का रोड रेस्टोरेशन के कार्य में निरंतर उदासीनता बरती जा रही है। कार्य में उदासीनता बरती जाने से शहर में निरंतर सीवर, पेयजल की समस्या बनी रहती है। जिस कारण स्थानीय लोगों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जाती है। जिस कारण नगर निगम की सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग भी प्रभावित होती है। सीवर संधारण, पेयजल सप्लाई एवं सीएम हेल्पलाइन के कार्य में उदासीनता बरती जाने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया तथा चेतावनी पत्र भी जारी किया गया था। परंतु उसके बाद भी कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया। अतः कार्यपालन यंत्री के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *