शिवपुरी के 14 श्रद्धालु हिमाचल के बड़सर में फंसे बादल फटने से रास्ता बन्द, सिंधिया से मांगी मदद

रविवार दोपहर से वहां फंसे श्रद्धालु

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी से मणिमहेश कैलाश यात्रा पर गये 14 श्रद्धालु हिमाचल प्रदेंश के चम्बा में फंस गये है। ब़सर के पास बादल पटने से रास्ता बन्द हो गया है। रास्ता बंद होने से शिवपुरी के 14 श्रद्धालु वहां फंस गये। भारी वर्षा और बादल फटने की वजह से रविवार की दोपहर से यात्री वहीं रूके हुए है। रास्ते में जगह-जगह पहा़ड़ से पत्थर गिरने की वजह यातायात अवरूद्ध हो गया।
शिवपुरी में पाराशर स्पोर्ट्स दुकान चलाने वाले पंकज पाराशर अपने परिवार के साथ वहां फंसे हुए है। उनके साथ पत्नी मंजू पाराशर और बच्चे जलज, मंत्र, हर्षवर्द्धन और अर्थ है। यात्रियों में ओमप्रकाश, कनक, गीतू, लाड़ो, कोमल, ममता, यश और कृतिका फंसे हुए है।
19 अगस्त को शिवपुरी से रवाना हुए थे
पंकज पाराशर ने बताया है कि शवपुरी से 19 अगस्त को मणि महेश कैलास यात्रा पर निकले थे। दर्शन करने में 3 दिन का समय लगा। सभी श्रद्धालु 24 अगस्त रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे भरमौर तहसील से पठानकोट के लिये रवाना हुए थे। दोपहर 3 बजे से बड़सर में फंस गये थे। बस बहुत धीमे चल रही है। सोमवार को चम्बा जिले के पास पहुंचे और पठानकोट करीब 100 किमी दूर रह गया है। इन सभी ने वापिसी के ट्रेन टिकट कराये थे। लेकिन समय से नहीं पहुंचने की वजह से टिकट बर्बाद हो गये। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मांगी मदद
यात्रियों ने वीडियो जारी कर शिवपुरी-गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित घर लौटना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *