यूपी के बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी, 43 जख्मी, गोगामेडी जा रहे थे
बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरे दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। 43 घायल है। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। मृतकों में 6 साल का बच्चा, 4 पुरूष और 3 महिलायें शामिल है। दुर्घटना रविवार की रात 2 बजे नेशनल हाइवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास हुई। श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन केलिये राजस्थान के गोगामेडी जा रहे थे। पुलिस ने बताया है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली को डबल डेकर बना दिया था। ट्रॉली के बीच में लकडी लगाकर उस 2 हिस्सों में बांट दिया था ताकिअधिकसे अधिक लोगो को बैठाया जा सके।
हादसे की 3 तस्वीरें…


हादसे की सूचना मिलते ही डीएम श्रुति और SSP दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। SSP ने बताया- 10 घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल में और 23 को खुर्जा अस्पताल में भर्ती किया गया है।10 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। कंटेनर में धान की भूसी भरी थी। हाईवे से ट्रैक्टर को हटाकर यातायात फिर से चालू करा दिया गया है।
मृतकों की जानकारी
01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रेक्टर चालक)
02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
