इतिहास में पहली बार जुलाई-अगस्त में 11वीं बार खोले गये तिघरा बांध के गेट

ग्वालियर. शहर की पानी की लाइफलाइन तिघरा बांध इस बार नया रिकॉर्ड बनाने की ओर है। इतिहास में पहली बार मानसून के 25 दिन (13 से 31 जुलाई) में10 बार गेट खुलने का रिकॉर्ड बना चुका है। रविवार की हुई वर्षा के चलते बांध के 11वीं बार गेट खोले गये। यह जुलाई से अगस्तक अभी तक सबसे अधिक गेट खोलने का रिकॉर्ड है। इससे पहले पूरे मानसून सीजन मेंवर्ष 2012 में 14 बार गेट खोले थे। जल संसाधन विभाग के एसडीओ वीरेन्द्र यादव ने बताया कि तिघरा बांध का जलस्तर 793.40 फीट पर पहुंचने के बाद गेट सुबह 9 से दोपहर 3 बजेतक खोलकर 160 एमसीएफटी ने पानी निकाला गया। इस पानी से शहरवासियों की करीब 17 दिन पानी की प्यास बुझ सकती थी।
रिकॉर्ड
13 साल पहले अगस्त से सितंबर तक 14 बार खुले थे गेट तिघरा बांध के गेट वर्ष 2022 में एक बार, 2008 में 4 बार, 2010 में एक बार , 2011 में 15 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 6 बार, 2012 में 11 अगस्त से 15 सितंबर तक 14 बार गेट खोले गए। यह अब तक सबसे ज्यादा गेट खुलने का रिकॉर्ड है।
आज ऑरेंज अलर्ट
अगस्त में भी इस बार ग्वालियर अंचल में मानसून मेहरबान है। इसके चलते बीते रात से जो बारिश होने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था वह रविवार को भी जारी रहा। रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। शहर में पिछले 24 घंटे में 30.3 मिमी बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार मानसून ट्रफ ग्वालियर से गुजर रहा है। ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी में सोमवार को भारी बारिश (ओरेंज अलर्ट) होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *