महिला की संदिग्ध मौत होने पर मायके वालों ने सास पर किया हमला, सास को पटक-पटक कर मारा

ग्वालियर. ठाठीपुर थाना इलाके में सुरेशनगर में 36 वर्षीय पूजा पत्नी देवेन्द्र परिहार की शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में मोत हो गयी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पूजा को पति ने जहर देकर मारा है। इसके बाद मायकेपक्ष अस्पताल में हंगामा करने और अंतिम संस्कार से पहले ही मृतककी सास पर हमला करने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
शनिवार की सुबह 8.30 बजे ससुराल पक्ष ने देखा है कि पूजा बेसुध पड़ी है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। ससुराल पक्ष ने पुलिस का बताया कि शुक्रवार कीरात पूजा ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गयी थी। सुबह जब बाहर नहीं आयी तो सास मीना परिहार ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनके बड़े बेटे तेजेन्द्र को बुलाया गया और कमरे मेंगयी। अन्दर जाकर देखा कि पूजा बेसुध पड़ी थी।
हंगामा किया और दामाद पर आरोप
मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली तो वे भी अस्पताल पहुंचे। उन्हें शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला, जिससे वे गुस्से में आ गए। अस्पताल में उन्होंने हंगामा किया और दामाद पर आरोप लगाए।
इस मामले का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में मृतका के परिजन गुस्से में सास मीना परिहार को घर के अंदर से बाहर घसीटते और सड़क पर पटकते हुए मारते दिख रहे हैं। फुटेज में पुरुष और महिला दोनों मारपीट करते दिख रहे हैं। बीच में दो पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं, जो बीच-बचाव कर रहे हैं। घायल महिला मीना परिहार ने थाटीपुर थाना में शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *