ग्वालियर में बनेंगी 28 नई सड़कें, जल्द शुरू होगा काम

ग्वालियर. नगर निगम द्वारा अब बारिश के बाद तीनों विधानसभा में 28 नई सडकों को बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर की कार्रवाई शुरू कर दी है साथ ही गारंटी पीरियड की सडकें 30 दिन में सहीं होंगी। पेच रिपेयर की मॉनिटरिंग के लिए अपर आयुक्त, सहायक यंत्री, उपयंत्री को प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। निगम अफसरों ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा में 8, पूर्व में 12 और दक्षिण विधानसभा में 8 सडकों के साथ ही जर्जर सडकों पर पेचवर्क सहित अन्य कार्य भी कराया जाएगा।
ग्वालियर विधानसभा
पडाव चौराह से फूलबाग होकर शानो शौकत तक 211.63 लाख, जलप्रदाय व सीवर कह सडकों का रेस्टोरेशन 40 लाख, आरपी व रेलवे कॉलोनी की गली 60 लाख, अशोक विहार के 42 लाख, चंदनपुरा एक करोड, किला गेट से घास मंडी 21 लाख की राशि से होंगे।
दक्षिण विधानसभा
शासकीय प्रेस से कौरव तेल स्टोर 26 लाख, कम्पू बिजली घर रोड 2.55 करोड, एबी रोढ से ढोली बुआ पुल 14 लाख, सराफज्ञ स्कूल से गस्त ताजिया 30 लाख, आरआर टावर से खुर्जेवाला मोहल्ला 38 लाख, गुडा ऑटो स्टैंड 1.24 करोड राशि से होंगे।
पूर्व विधानसभा
शताब्दीपुरम फेस-2 की रोड व नाली 4 करोड, गंगा विहार 67 लाख, इंद्रमणीनगर 21 लाख, सूरी नगर में 44 लाख, राघवपुरम में डामरीकरण 36 लाख, तृप्ती नगर में 1 करोड़, कैलाश विहार में 42 लाख, एमएच चौराहा रोड पर 1.74 करोड़ की राशि से होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *