MP के अगले मुख्य सचिव को लेकर है संस्पेंस, अगस्त में रिटायर हो रहे अनुराग जैन, 3 सीनियर अधिकारियों के नाम की चर्चा
भोपाल. एमपी का अगला मुख्य सचिव कौ न होगा। इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उनके एक्सटेंशन (सेवावृद्धि) का प्रस्ताव अब तक केन्द्र सरकार का नहीं भेजा है। हालांकि केन्द्र में पदस्थ एमपी कैडर क कई अधिकारी मानकर चल रहे हैं कि अनुराग जैन का सेवा वृद्धि मिलने में कोई अड़चन नहीं होगी।
यदि मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो प्रशासनिक मुखिया के इस पद के लिये सीनियरटी के लिहाज से 2 आईएएस अधिकारी इस दौड में है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पछसथ एक महिला आईएएस अधिकारी भी इस पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मौजूदा सीएस को एक्स्टेंशन मिलेगा या नहीं इसका फैसला अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा।
अनुराग जैन एक्सटेंशन मिलने की दो संभावनायें
इस संभावना से जानकार और दिल्ली में बैठे सीनियर अधिकारी मंना नहीं कर रहे हैं। यदि उन्हें एक्सटेंशन मिलता है तो इसके पीछे 3 प्रमुख वजह होगी।
1- एमपी के मुख्य सचिव बनने से पहले अनुराग जैन दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। वह पीएमओ में संयुक्त सचिव भी रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी भारत माला प्रोजेक्टर का जमीन पर उतारने का क्रेडिट उन्हें ही दिया जाता है। पिछली बार पूर्व पीएस वीरा राणा के सेवानिवृत्त होने के बाद नये मुख्य सचिव का ेलेकर कयास लगाये जा रहे हैं। तब अनुराग जैन को एक दिन पहले सीएस बनाने के आदेश जारी हुए थें। ऐसा कहा गया था कि केन्द्र की पसंद के बाद उन्हें एमपी का मुख्य सचिव बनाया गया था।
2- अनुराग जैन की मध्यप्रदेश में पब्लिक सर्विसेज डिलीवरी एक्ट को लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही हे। उनकी प्राथमिकता विकसित भारतकी परिकल्पना में विकसित मध्यप्रदेश बनाने की है। उन्होंने एमपी को आगे बढ़ाने के लिये प्लानिंग तैयार की है। इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिये उन्होंने 10 नयी पॉलिसी तैयार कराई, जिन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान लागूकिया गया।
3- वित्त मंत्रालयके एक्सपर्ट माने जाते है अनुराग जैन, वित्त प्रबंधन का अच्छा जानकर माना जाता है। दिसम्बर 2013 से फरवरी 2014 तक उन्होंने भारतीय निर्यात आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के रूप् में भी काम किया है। यहीं कारण है कि जब वह दूसरी बार 2019 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे। तब कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी।
डॉ. राजेश राजौरा: सीएम के एसीएस रहे, उज्जैन संभाग के प्रभारी
अनुराग जैन के रिटायर होने के बाद डॉ. राजेश राजौरा सबसे वरिष्ठ आईएएस अफसर होंगे, क्योंकि जैन के बैच (1989) के ही जेएन कंसोटिया भी इसी माह रिटायर हो रहे हैं। डॉ. राजौरा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र उज्जैन संभाग के प्रभारी भी हैं। मुख्य सचिव वीरा राणा के रिटायर (6 महीने का एक्सटेंशन मिलने के बाद 30 सितंबर 2024) होने के बाद माना जा रहा था कि डॉ. राजेश राजौरा को यह पद मिलेगा, लेकिन अनुराग जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए और उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था।
अलका उपाध्याय: एमपी में दौरों को लेकर दिलचस्पी
पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में सचिव अलका उपाध्याय भी मुख्य सचिव पद की दौड़ में हैं। 1990 बैच में डॉ. राजौरा के बाद वरिष्ठता में अलका उपाध्याय दूसरे नंबर पर हैं। उनका रिटायरमेंट मई 2026 में है यानी वे मुख्य सचिव बनती हैं तो उनका कार्यकाल 9 महीने का होगा।
पिछले दो महीने में जिस तरह से एमपी के दौरों को लेकर अलका उपाध्याय ने दिलचस्पी दिखाई है, इसके बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सीएस पद के लिए राजौरा की दावेदारी के साथ अलका उपाध्याय भी सक्रिय हैं। वे यहां होने वाली प्रशासनिक गतिविधियों की भी रिपोर्ट ले रही हैं। वे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जैसे अहम मंत्रालय की कमान संभाल चुकी हैं।
अशोक बर्णवाल: शिवराज सरकार में सीएमओ का प्रभार था
अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भले ही डॉ. राजौरा से एक बैच (1991) जूनियर हैं, लेकिन उन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बर्णवाल भी निर्विवादित हैं। उनकी छवि तेजतर्रार अधिकारी की है। पर्यावरण अनुमतियों को लेकर विवाद होने के बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने उन्हें ही पर्यावरण विभाग को पटरी पर लाने का जिम्मा सौंपा है। विभाग की जिम्मेदारी मिलने बाद एक महीने में ही विवादों में पड़ी सौ से अधिक पर्यावरण अनुमतियां जारी हो गईं। बर्णवाल शिवराज सरकार के कार्यकाल में सीएमओ संभाल चुके हैं।
