गीतांजलि पब्लिक हाई स्कूल मोरार में वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह में 100 मेधावी छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

ग्वालियर. पुरुस्कार वितरण समारोह में 100 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया । पुरुस्कार वितरण समारोह विद्यालय के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सचिव प्रशांत भटनागर की स्मृति में उनके जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें समर्पित किया गया।
वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह में स्कूल के संचालक अक्षय भटनागर, प्रिंसिपल लीना भटनागर एवम वाइस प्रिंसिपल शालिनी भटनागर ने पुरुस्कार वितरण किया। स्वागत भाषण में विद्यालय की प्राचार्या लीना भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करी।
स्कूल का सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कार मिस गीतांजलि एवम मास्टर गीतांजलि पुरुस्कार 3 वर्गों में सीनियर वर्ग में पल्लवी शर्मा एवं पवन निगम को , जूनियर वर्ग में अंजनी राजपूत एवम यशपाल , सब जूनियर वर्ग में पल्लवी पाल एवम अभिराज राठौर को प्रदान किया गया। शैक्षणिक योग्यता के आधार पे कक्षा नर्सरी से १० के छात्र छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्रदान किए गए। जिन विद्यार्थियों ने खेल,कला,वैज्ञानिक प्रदर्शनी में उत्कर्ष प्रदर्शन किया उन्हें भी पुरिस्तकृत किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की 2 वरिष्ठ शिक्षिकाओं, श्रीमती स्मृति बसु एवं सुनीता आहूजा को उनके २५ वर्ष से अधिक समय तक विद्यालय में सेवाएं प्रदान करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की उप प्रधानाचार्य शालिनी भटनागर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण ,संचालन समिति एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *