पंकज शर्मा की हत्या करने के मामले 5 आरोपियों पर एफआईआर, आरोपियों की तलाश जारी

पंकज शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के फील्ड ऑफीसर की मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केन्द्र में पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी रवि तोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर है। बाकी 4 आरोपी अभी भी फरार है। मामले का खुलासा होते ही सभी आरोपी हत्या के बाद से ही फरार हो गये थें पकड़ा गया आरोपी शहर में कुछ काम से आया था। लेकिन समय पर पुलिस का उसकी लोकेशन मिल गयी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या है मामला
मुरार त्यागी नगर निवासी पंकज शर्मा (33) पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर था। उसे कुछ समय से स्मैक और गांजे की लत लग गई थी। परिवार वालों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। परिजन उसे 25 जुलाई 2025 को महाराजपुरा में शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में छोड़ गए थे। 12 अगस्त की सुबह पंकज समेत 7 से 8 लड़के नशा मुक्ति केंद्र से भाग गए। जब पकंज घर आया तो वह पूरी तरह स्वस्थ था। लेकिन, परिजन ने पंकज के जीवन को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र को सूचना दे दी। इसके बाद नशामुक्ति केंद्र वाले आए और बड़ागांव खुरैरी के पास से पंकज को पकड़कर वापस ले गए। बुधवार (13 अगस्त) सुबह पंकज के परिजन को नशामुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे का फोन आया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है और वह उसे लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे हैं। परिजन से कहा गया कि आप लोग भी पहुंच जाइए। जब पंकज के परिजन पहुंचे तो वहां पर ट्रॉमा सेंटर में स्ट्रेचर पर पंकज मृत अवस्था में पड़ा था।
भागने की सजा मौत
अस्पताल में परिजन ने पंकज के मृत शरीर को देखा तो उस पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। जिसे देख परिजन ने हंगामा कर दिया। जबकि 24 घंटे पहले पंकज पूरी तरह से स्वस्थ्य था। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। ऐसे में पंकजके परिजन ने नशा मुक्ति केन्द्र संचालक विशाल कांकर, हर्ष शिेन्द्र पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
इन पर पंकज की हत्या की एफआईआर
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नशामुक्ति केन्द्र के संचालक विशाल कांकर निवासी गोहद, भिंड, हर्ष शिंदे, चौहान प्याउ,ठाठीपुर के अलावा साथी रवि तोमर, धमेन्द्र जादौन निवासी ग्वालियर और कृष्णमुरार दीक्षित निवासी पीएसी गली इटावा यूपी ने पंकज को बांधकर बेरहमी से तब तक पीटा तक की उसकी मौत नहीं हो गयी। पुलिस ने 5 को आरोपी बनाकर एफआईआई दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *