संविधान की मूल प्रति 14 अगस्त गुरूवार को देख पा रहे हैं, संविधान की 16 मूल प्रतियों में से एक प्रति सेंट्रल लायब्रेरी में सुरक्षित, मूल प्रति में नेहरू, डॉ. अंबेडकर के हैं हस्ताक्षर
ग्वालियर. सेंन्ट्रल लायब्रेरी में भारतीय संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति सुरक्षित है। जिसे 14 अग्रस्त को आम जनता के दर्शन के लिये प्रदर्शित किया जाता है। यह प्रति संविधान की उन 16 मूल प्रतियों में से एक है। जो 26 नवम्बर 1949 को तैयारी की गयी थी। भारत सरकार ने यह प्रति सिंधिया राजबंश को उपहार स्वरूप दी थी।
म्हाराज बाड़े स्थित सेंट्रल लायब्रेरी में संरक्षित यह प्रति भारतीय लोकतंत्र और इतिहास का अमूल्य दस्तावेज मानी जाती है। इसमें डॉ. राजेन्द्रे प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के 256 सदस्यों के हस्ताक्षर है।
साल में 3 दिन के जनता के लिये प्रदर्शित की जाती
सेंट्रल लायब्रेरी के प्रबंधक विवेककुमार सोनी ने बताया है कि यह बड़ी गौरव की बात है कि संविधान की 16 प्रतियों में से एक हमारे पास संरक्षित है। इसे हर साल केवल 3 विशेष मौकों पर 26 नवम्बर (संविधान दिवस) 25 जनवरी और 14 अगस्त को ही आम जनता के लिये देखने के लिये रखी जाती है। इस साल संविधान की प्रति को लोगों को फिजिकल और डिजीटल फॉर्मेट में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ही दिखाया गया है। इसे देखने के लिये ग्वालियर समेत आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। कई लोगों ने इस प्रति के समख दंडवत प्रमाण किया और सेल्फी भी ली है।
लोग बोले- यह हमारे लिए गर्व की बात
संविधान की प्रति देखने आए अरविंद कुशवाहा ने कहा, हम खास तौर से समय निकालकर इसे देखने आए हैं। यह गर्व की बात है कि इतनी ऐतिहासिक प्रति ग्वालियर में संरक्षित है।
वहीं, छात्रा बिनी भदौरिया ने कहा, संविधान की मूल प्रति को देखकर गर्व और खुशी महसूस हो रही है। यह एक अनोखा अनुभव है। इसके अलावा अपने पति के साथ संविधान की प्रति देखने आईं खुशी कुशवाहा ने कहा, यह अवसर बहुत कम मिलता है। हमने खास तौर पर समय निकालकर इसे देखा। बहुत अच्छा अनुभव रहा।
ग्वालियर में है संविधान की मूल प्रति साल में सिर्फ 3 दिन कर सकते हैं दर्शन
क्या आप जानते हैं कि 26 नवंबर 1949 को जब भारतीय संविधान तैयार हुआ, तो इसकी 16 मूल हस्तलिखित प्रतियां बनाई गईं। इनमें से एक मूल काॅपी ग्वालियर के सिंधिया राजवंश को भेंट की गई थी।
