एडीजी राकेंश गुप्ता, योगेश देशमुख को मिला विशिष्ट सेवा पदक, 6 आईपीएस, 6 एसपीएस सहित 21 अधिकारी-कर्मचारी को मिला पुलिस पदक

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस 4 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा और 17 को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जा रहा है। इन आईपीएस, एसपीएस और पुलिस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले साल 15 अगस्त पर दिल्ली में इन पदकों से सम्मानित किया जायेगा।
विशिष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में मध्यप्रदेश के एडीजी योगेश देशमुख, राकेश गुप्ज्ञता के अलावा कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार कौशल और हेड कांस्टेबल वॉल्टर हेनरी एक्का शामिल है। एमपी पुलिस को इस वर्ष वीरता पदक नहीं मिल पाया है।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा और विशिष्ट सेवा पदक के लिये चुने गये अधिकारियों के वह ही पदनाम सूची में लिखे हैं जो प्रस्ताव भेजते वक्त थे। पदक पाने वाले अधिकारियों में 6 आईपीएस, 6 एसपीएस और 9 पुलिस मुख्यालय से संबंद्ध निरीक्षक, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल है।
इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक
सीमा अलावा डिप्टी कमिश्नर पुलिस, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया डीआईजी, विजय कुमार खत्री डीआईजी, आशीष खरे एआईजी, नीरज पांडेय एएसपी,रूपेश कुमार द्विवेदी एएसपी, राजेश सहाय एसपी, दिनेश कुमार सिंह डीएसपी, प्रवीण पवार निरीक्षक, कुंजेश श्रीवास्तव निरीक्षक, वीरेंद्र सिंह डीएसपी, मनोज कुमार दुबे निरीक्षक, मनेता राय निरीक्षक, अलरिज विन्सेंट सिंह डीएसपी, राजेंद्र कुमार दुबे एएसआई, कल्याण सिंह हेड कांस्टेबल, अशोक राव सावंत एएसआई
