झारखंड का कुख्यात बदमाश छोटूसिंह UP STF ने एनकाउंटर में मार गिराया, AK-47 से पुलिस पर की फायरिंग

प्रयागराज. उत्तरप्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज में बड़ी कार्यवाही की है। झारखंड क धनवाद का रहने वाला और कई हत्याओं में वांछित कुख्यात माफिया आशीष रंजन उर्फ छोटूसिंह एनकाउंटर के बीच में ही ढेर हो गया है। आरोपी प्रयागराज में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसी बीच सूचना के बाद एसटीएफ ने घेराबंदी की। आरोपी ने एके-47 और पिस्टल से एसटीएफ टीम ने फायरिंग कर दी है। लेकिन जवाबी कार्यवाही में वह घायल हो गया है।
आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह जेसी मल्लिक रोड धनवाद झारखंड का रहने वाला था। प्रयागराज एसटीएफ को इनपुट मिला था। छोटू सिंह अपने एक साथी के साथ प्रयागराजमें किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। खबर मिलते ही एसटीएफ की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शिवराज पुर चौराहे के पास घेराबंदी की है।
कौन है छोटू सिंह
शंकरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एसटीएफ प्रयागराज यूनिट और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 4 लाख रुपये का इनामी बदमाश आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह निवासी जे सी मल्लिक रोड , धनबाद, झारखंड मारा गया। बिहार और झारखंड से जुड़ा यह अपराधी कई संगीन मामलों में वांछित था। वह अंतरराज्यीय गैंग से जुड़ा था और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। एसटीएफ प्रयागराज को इनपुट मिला था कि यह वांछित अपराधी शंकरगढ़ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी जेपी राय, प्रभंजन और रोहित सिंह ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो अपराधी ने एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में एसटीएफ के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। कुछ ही देर चली मुठभेड़ में अपराधी को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्कालत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
