मुख्यमंत्री ने जनता को दिया भरोसा: “प्रत्येक नुकसान की होगी भरपाई, सरकार आपके साथ है”

गुना -प्राकृतिक आपदा में जो भी जन-धन की हानि हुई है, उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जाएगी। आज मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गुना में पिछले दिनों वर्षा के दौरान हुए नुकसान के निरीक्षण के दौरान व्‍यक्‍त किये। इस दौरान केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी उपस्थित रहे। आज गुना आगमन उपरांत उन्होंने जिले के विभिन्न वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल को निर्देशित करते हुए कहा, प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए।
निरीक्षण के क्रम में आज मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सबसे पहले कैंट क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर प्रभावित नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर स्थानीय बहनों ने पुष्पवर्षा एवं रक्षाबंधन के माध्यम से आत्मीय स्वागत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। न्यू टेकरी रोड स्थित पवन कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने वर्षा से प्रभावित परिवारों से भेंट कर हालचाल जाना। यहां भी बहनों ने उन्हें राखी बांधकर सावन के इस पावन पर्व पर आत्मीयता का परिचय दिया।
29 जुलाई को हुई भारी वर्षा ने जिले में 32 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिससे अभूतपूर्व स्थिति निर्मित हुई। इस चुनौती का प्रशासन ने तत्परता एवं समन्वय के साथ सामना किया। न्यू सिटी कॉलोनी की एक बुजुर्ग महिला सहित 170 नागरिकों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
एनडीआरएफ की 70 सदस्यीय टीम द्वारा सक्रिय बचाव कार्य किए गए। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रशासनिक अमले ने मिलकर भोजन पैकेट वितरण, अस्थायी आश्रय स्थल की स्थापना तथा आवश्यक सामग्री वितरण जैसे कार्यों को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *