भोपाल के तलैया थाना इलाके में खड़ी कारों में लगी आग
भोपाल. तलैया थाना इलाके के कमलापार्क इलाके में 2 सेंट्रो कार में अचानक आग भड़क उठी। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात देरपुरा स्थित संजीवनी क्लीनिक के सामने की है। जहां फरियादी ओसामा अली और उनके भतीजे साईम अली की कारें खड़ी थी। दोनों ने थाना तलैया में पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सीसीटीवी की हवाले से कहा है कि किसी युवक ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, सीसीटीवी में एक संदिग्ध भी दिखाई दिया है।
ओसामा अली 43, पेश से जिम ट्रेनर हैं उन्होंने अपनी सेंट्रो कार को रात को लगभग 11.50 बजे घर के सामने खड़ा किया था। वहीं उनके भर्तीजे साइ्रम अली 35, ने अपनी कार शाम 8 बजे पार्क की थी। दोनों गाडि़यां संजीवनी क्लीनिक के सामने रोड़ के किनारे खड़ी थी। इसके अलावा पास ही खड़ी एक ष्अन्य स्कूल मेजिक वाहन भी इस आग की चपेट आ गये है।
CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरे खंगाले। फुटेज में एक युवक हाथ में कोई सामान लिए गाड़ियों के पास आता हुआ नजर आया है। एक अन्य फुटेज में आग लगाने के बाद वही युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
रात 3:15 बजे भड़की आग, 1.70 लाख का नुकसान
फरियादियों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी में उन्होंने कहा है कि 3 अगस्त की रात करीब 3:15 बजे किसी अज्ञात युवक ने पहले दोनों गाड़ियों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जाग गए और फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक ओसामा अली की कार में करीब 80 हजार रुपए और साईम अली की कार में लगभग 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
