Uncategorized

सिंगल क्लिक में 1 लाख 13,471 किसानों के खाते में 22 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए की राशि डाली

ग्वालियर -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वाराणसी से किसानों के खाते में 20वी किस्त के रूप में 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20 हजार 500 करोड़ रूपए की सम्मान राशि अंतरित की। ग्वालियर जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में ग्वालियर के एक लाख 13 हजार471 किसानों के खाते में 22 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली गई।
ग्वालियर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक शैलेन्द्र कुशवाह, उप संचालक कृषि आरबी जाटव, संयुक्त कलेक्टर वंदना जैन एवं कृषकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *