जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ऑपरेशन शिव शक्ति में एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एनकाउंटर के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने बताया है कि इस इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियां देखी गयी थी। जिसके बाद भारतीय सेना और जम्मू -कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर गोलीबारी कर दी है। इसके जवाब में कार्यवाही करते हुए सुरक्षाबल की टीम ने एनकाउंटर में दोनों आतंकियों मार गिराया है।
सुरक्षाबलों ने बताया है कि देवार सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियां की खबर मिली थी। इसके आधार पर सेना ने तत्काल इलाके को घेर लिया और ऑपरेशन शिवशक्ति शुरू किया गया। ऑपरेशन के दोरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। जिसका जवाब देते हुए सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है।
पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी ढेर
इससे पहले मंगलवार को सेना ने श्रीनगर के लिडवास में सेना ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन श्रीनगर के घने दाचीगांव जंगलों में शुरू किया गया। सेना ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और कई दिनों का राशन बरामद किया था।
टीआरएफ से जुड़े आतंकी
सेना ने बताया है कि मारे गये तीनों आतंकी टीआरएफ से जुड़े थे। मारे गये आतंकियों में लश्कर का आतंकी मूसा भी बताया जा रहा है। तीनों आतंकियों के शव ड्रोन से देखे गये और ड्रोन फोटोग्राफी से इसकी पुष्टि की गयी।

