मकान धसंकने से 2 लोगों की मौत की खबर पर पहुंची कलेक्टर ने जाना हाल

ग्वालियर। अति वर्षा के चलते ग्वालियर शिंदे की छावनी स्थित गैंडे वाली सड़क पर एक पक्का मकान गिरने से दो लोगों के दुखद निधन की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने मौके पर पीड़ित परिवार को शासन प्रशासन की ओर से नियमानुसार हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि आज मंगलवार को देर शाम अति वर्षा के चलते गैंडे वाली सड़क पर हुए हादसे को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं तथा राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। हादसे में सुश्री राधा 17 साल एवं रितेश 35 साल के निधन की जानकारी प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *