सीएम हैल्पलाइन का कोई भी आवेदन नॉन अटेंड नहीं रहना चाहिए – संभागीय आयुक्त 

ग्वालियर – सीएम हैल्पलाइन के तहत दर्ज शिकायतों के निराकरण को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने मंगलवार को संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सीएम हैल्पलाइन के साथ-साथ विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।
संभागीय अधिकारियों से कहा है कि सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की नियमित समीक्षा करें। एल-1 स्तर पर कोई भी शिकायत नॉन अटेंड नहीं होना चाहिए।
प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये प्रति सप्ताह गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा भी की जायेगी। मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जुलाई को शाम 4 बजे समीक्षा करेंगे। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की विस्तृत जानकारी के साथ कार्यक्रम में शामिल हों। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि जो विषय समाधान ऑनलाइन के तहत शामिल किए गए हैं, उनकी विस्तृत जानकारी उनके पास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *