अफगान-जिबरान पहलगाम के आतंकियों की पहली बार सामने आई फोटो, सेना ने किया ढेर
भोपाल. संसद में मंगलवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों को मार गिराया है। इस हमले में 22 अप्रैल को 26 नागरिकों की जान चली गयी थी। अमित शाह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मारे गये आतंकियों की पहचान सुलैमान शाह उर्फ मूसा, हम्जा उर्फ फैसल अफगान और जिबरान (हबीब उर्फ छोटू अफगान) के रूप में हुई है। जिबरान उर्फ छोटू अफगानों की तस्वीर मिली है।
‘‘ऑपरेशन महादेव’’ के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की ज्वॉइंट टीम ने पिछले दिन, 28 जुलाई को 3 आतंकियों को मार गिराया है। अमित शाह ने संसद में बताया है कि मंगलवार, 29 जुलाई की सुबह उन 3 आतंकियों की पहचान इस रूप में हुई है िकवह ही पहलगाम हमले में शामिल थे। आतंकी सुलैमान उर्फ मूसा की तस्वीर पहले ही मीडिया के सामने आ चुकी है।

