मप्र संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने नवागत मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्र का पुष्पमाला के साथ किया गया स्वागत

ग्वालियर -म.प्र.संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के कार्यवाहक अध्यक्ष आरके कौशिक के नवागत मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्र इंजी. विनोद कटारे का सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुष्पमाला पहना कर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय मोतीझील में स्वागत करते हुए कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षित किया गया | तत्पश्चात मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सभी पदाधिकारियों को किए गए स्वागत हेतु धन्यवाद देते हुए कहा गया कि सभी कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता पूर्ण निर्वाध विद्युत सप्लाई देने में किसी भी प्रकार की कोर कसर नही छोड़ी जाएगी |
इस अवसर पर संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश शर्मा , महामंत्री विद्याकान्त मिश्र, रफीक खान, अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, मुरैना शाखा अध्यक्ष शैलेष कुचया,जिला उपाध्यक्ष रणवीर शुक्ला,रामवीर शर्मा , हरीश राजपूत, भूपेन्द्र पनिका, लवकुश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *