6 से अधिक मोटरसाईकिल चोरी, दीवार में छेदकर कॉलोनी में घुसे 20 से अधिक थे बदमाश
गुना. शहर की पीएम आवास कॉलोनी में रविवार की देर रात बड़ी चोरी की घटना घटी। लगभग 20 बदमाशों ने कॉलोनी की बाउंड्री में 4 फीट का छेद कर बेसमेंट पार्किंग में घुस कर आधा दर्जन से अधिक मोटरसाईकिल चोरी कर ली। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। बदमाशों ने बाउंड्री में से बाइकें बाहर निकाली और भागने लगें इसी बीच कॉलोनी के लोग जाग गये और शोर मचाया। जिससे घबराकर बदमाश भाग खड़े हुए। कुछ बाइके पूरी नहीं लेजा सके तो उनके टॉवर निकालकर ले गये। टायर के बाइक कॉलोनी की दीवार के बाहर ही छोड़ दी गयी।
बेसमेंट पार्किंग से बाइकें ले गए चोर
कॉलोनी में नगरपालिका द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत LIG और MIG फ्लैट्स हैं। यहां पिछले साल से रहवासी शिफ्ट हो चुके हैं, जो बेसमेंट में पार्किंग करते हैं। यहीं से चोरों ने बाइकें चोरी कीं।
सुबह पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे स्थान का मुआयना किया। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

