राग मेघ के साथ हुआ ‘मेघ मल्हार-2025‘ के द्वितीय दिवस का आगाज

ग्वालियर . ‘मेघ मल्हार-2025‘ के द्वितीय दिवस का आगाज ख्यातिनाम ग्वालियर घराने की शास्त्रीय संगीत गायक सुश्री शाश्वती मंडल ने अपने सौम्य अंदाज में राग मेघ की विलंबित और द्रुत एकताल में निबद्ध बंदिश में घुले मेघ मल्हार के साथ किया। भारतीय ज्ञान परंपरा अध्ययन पीठ का प्रयास ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रतिष्ठा आयोजन‘ ‘मेघ मल्हार-2025‘ के द्वितीय दिवस यानी शनिवार को चांसलर रूचि सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान, वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश उपाध्याय, डॉ. ओवमीर सिंह, डीन अकेडमिक डॉ. रंजीत सिंह तोमर, सहित बड़ी संख्या में युवा और ग्वालियर शहर से आए शास्त्रीय संगीत रसिकों ने विरह और भक्ति प्रेम के रस में घुले मल्हार के सुरों के साथ आनंद उठाया। वहीं मंच का संचालन डॉ. राजकुमारी शर्मा द्वारा किया गया।
आयो री बरखा रितु आयो…ः डॉ. शाश्वती मंडल
ग्वालियर के तुरारी कैंपस के लियोनार्दो द विंची ब्लॉक स्थित उस्ताद अलाउद्दीन खान सभागार में शनिवार को दोपहर 3 बजे से देश के ख्यातिनाम और ग्वालियर घरोने की शास्त्रीय संगीत गायक डॉ. शाश्वती मंडल ने ‘मेघ मल्हार-2025‘ के द्वितीय दिवस का शुभारंभ करते हुए श्रोताओं के मन को सुरों से तरबतर कर देने वाली राग मेघ की मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्होंने विलंबित बंदिश पेश की। जिसके बोल थे ‘आयो री बरखा रितु आयो… बिजुरी चमके घन गरजे, मनवा आनंद भयो केसरिया पात भये वन-वन…‘ की उम्दा प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने द्रुत बंदिश जिसके बोल ‘मेघ श्याम घनश्याम‘ की मन को झंकृत कर देने वाली प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *