किसान से सीमांकन के एवज में 2 लाख रूपये रिश्वत मांग, पटवारी निलंबित

मुरैना. बानमोर तहसील के उराहना गांव में पदस्थ पटवारी ब्रजमोहन शर्मा को रिश्वत मांगने के आरोप में कलेक्टर अंकित अस्थाना ने शनिवार का निलंबित कर दिया है। पटवारी ने सीमांकन के बदले किसान रसीद खां से 2 लाख रूपये की मांग की थी। किसान ने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर कलेक्टर को शिकायत की। जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गयी है।
ग्राम उराहना निवासी किसान रसीद खां ने 15 अप्रैल 2025 को तहसील कार्यालय में अपनी पुश्तैनी जमीन (सर्वे नम्बर 1243) के सीमांकन का आवेदन दिया था। यह आवेदन हल्का पटवारी ब्रजमोहन शर्मा को सौंपा गया। किसान जब सीमांकन के सिलसिले में पटवारी से मिला तो पटवारी ने पहले 3 लाख रूपये और बादमें 2 लाख रूपये में काम करने की बात कहीं थी।
फोन पर बातचीत रिकॉर्ड कलेक्टर को भेजी
किसान रसीद खां ने फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। इस बातचीत में वह पटवारी से कह रहा है कि उसके पास ढाई लाख रूपये की व्यवस्था नहीं हो सकी। 2 लाख से काम कर लीजिये। इस पर पटवारी कहता है कि ढाई लाख मे ंतो सब चला जायेगा। उसे क्या बचेगा, बातचीत में पटवारी किसान को शनिचरा स्टेशन पर बुलाता है। किसान ने यह रिकॉर्डिंग कलेक्टर को शिकायत के साथ सौंपी।
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं-कलेक्टर
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि पटवारी द्वारा किसान से सीमांकन के बदले पैसे मांगने की शिकायत मिली थी। ऑडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिससे आरोप की पुष्टि हुई। यह प्रकरण प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का उदाहरण है। इसलिए पटवारी ब्रजमोहन शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *