ग्वालियर में तेज बारिश, 19 जिलों में अलर्ट
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में जुलाई के आखिरी हफ्ते में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को 19 जिलों मे अति भारी और 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर में सुबह तेज बारिश हुई। भोपाल में रिमझिम के बाद धूप खिली है। बैतूल के सारणी में सतपुडा डैम के 7 गेट खोलकर पानी छोडा जा रहा है। इससे पहले गुरूवार को अशोक नगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 26 साल का युवक और ढाई साल का बच्चा बह गए थे। शुक्रवार सुबह उनके शव मिले। शिवपुरी में दो बच्चियां और एक महिला बह गईं। महिला बह गई। महिला की मौत हो गई। विदिशा में एक गर्भवती को रस्सी के सहारे पुलिया पार कराकर अस्पताल पहुंचाया गया।
गुरूवार को रायसेन में 2.3 इंच पानी गिरा। सिवनी में 1.6 इंच, पचमढी में डेढ इंच, भोपाल में सवा इंच बारिश हुई। वहीं दतिया, शिवपुरी और सागर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, नर्मदापुरम, उज्जैन, छिंदवाडा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, टीकमगढ, उमरिया, विदिशा, बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश हुई।

