बांग्लादेश एयरफोस का एफ-7 प्लेन क्रैशख् कॉलेज परिसर में स्कूली बिल्डिंग पर गिरने से एक की मौत, कई घायल

ढाका. बांग्लादेश वायुसेना का एक एफ-7 ट्रेनर विमान सोमवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे (भारतीय समयानुसार 1 बजे) राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में दियाबारी क्षे़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह एयरक्राफ्ट माइलस्टोन कॉलेज के उत्तर कैम्पास के अन्दर स्थित स्कूल पर गिरा। जिससे स्कूल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दुर्घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें स्कूली छात्र अपनी जान के लिये इधर-उधर भागते हुए दिखाई दिये।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एफ-7 ट्रेनर विमान दोपहर एक बजकर 6 मिनट पर उड़ान भरी और इसके 24 मिनट बाद एक बजकर 30 मिनट पर क्रैश हो गया। हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। लेकिन दुर्घटना की वजहों या हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी। यह एक चाईनीज फायटर प्लेन एफ-7 है।
व्हीं, हादसे की जानकारी मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस व सिविल डिफेंस की 8 यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गयी है। बचाव कार्य शुरू कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर 1.18 बजे माइलस्टोन कॉलेज के पास विमान दुर्घटना की खबर मिली। जिसके बाद 3 यूनिटों घटनास्थल पर कार्य कर रही है। जबकि 2 अन्य यूनिट सडक पर तैयार है।

