भारत के नजदीक ब्रह्मपुत्र पर चीन ने तिब्बत में बांध का शुरू किया निर्माण, भारत के लिये चिंता की बात
नई दिल्ली. चीन ने शनिवार को अरूणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के नजदीक तिब्बत में ब्रह््मपुत्र नदी पर 167.8 बिलियन अमेरिकी डॉर की लागत से बांध का निर्माण कार्य औपचारिक रूप स शुरू कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने न्चिगची शहर में ब्रह्मपुत्र नदी के निचले क्षेत्र जिसे स्थानीय रूप से यारलुंग जांगबो के नाम से जाना जाता है। आयोजित भूमिपूजन समारोह में बांध के निर्माण की शुरूआत का ऐलान किया है।
बांध के भूमिपूजन समारोह की तैयारी
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के ने बताया है कि भूमिपूजन समारोह तिब्बत क्षेत्र में न्यिंगची के मेनलिंग हाईड्रो पॉवर स्टेशन की डैम साइट पर हुआ। विश्व के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्राक्चर माने जाने वाले इस हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्टर ने निचले तटवर्ती देशों, भारत और बांग्लादेश के लिये चिंता पैदा कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट में 5 हाइड्रो पॉवर स्टेशन से हर साल 300 बिलियन किलोवाट घंटे से अधिक बिजली पैदा होने का अनुमान है। जो 300 मिलियन से अधिक लोगों की वार्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिये काफी है। यह मुख्य रूप से बाहरी खपत के लिये बिजली उपलब्ध करायेगा। तिब्बत में स्थानीय मांग को भी पूरा करेगा। जिसे चीन आधिकारिक तौर पर शिजांग के नाम में संदर्भित करता है।
क्यों अहम हैं चीन के लिये
वर्ष 2013 की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाइड्रो पॉवर स्टेशन से हर वर्ष 300 बिलियन किलोवाट घंटे से अधिक बिजली पैदान होने का अनुमान है। जो 300 मिलियन से अधिक लोगों की सालाना जरूरतों को पूरा करने के लिये काफी है। यह मुख्य रूप से बाहरी खपत के लिये बिजली उपलब्ध करायेगा। तिब्बत में स्थानीय मांग को भी पूरा करेगा। जिसे चीन आधिकारिक तौर पर शिजांग के नाम से संदर्भित करता है।
क्या हैं भारत की चिंताएं?
भारत में इस बात को लेकर चिंता है कि बांध के साइज और स्केल की वजह से चीन को जल प्रवाह को नियंत्रित करने का अधिकार मिलने के अलावा, इससे बीजिंग को भारी मात्रा में पानी छोड़ने में भी मदद मिलेगी, जिससे युद्ध के समय सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आ सकती है। भारत भी अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र पर एक बांध बना रहा है। भारत और चीन ने सीमा पार नदियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 2006 में विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र (ईएलएम) की स्थापना की, जिसके तहत चीन बाढ़ के मौसम के दौरान भारत को ब्रह्मपुत्र नदी और सतलुज नदी पर जल विज्ञान संबंधी जानकारी प्रदान करता है।
संवेदनशील क्षेत्र में बन रहा बांध
बीते साल 18 दिसंबर को भारत और चीन के सीमा संबंधी विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) NSA अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई वार्ता में सीमा पार नदियों के आंकड़ों को साझा करने का मुद्दा उठा था. ब्रह्मपुत्र बांध से इंजीनियरिंग से जुड़ी भारी चुनौतियां पैदा होती हैं, क्योंकि प्रोजेक्ट साइट टेक्टोनिक प्लेट सीमा पर स्थित है, जहां काफी भूकंप आते हैं। तिब्बती पठार, जिसे विश्व की छत माना जाता है, टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप का अनुभव करता है। लेकिन पिछले साल दिसंबर में एक आधिकारिक बयान में भूकंप संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा गया कि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट सुरक्षित है तथा इसमें इकोलॉजिकल प्रोटेक्शन का ध्यान रखा गया है।
अरुणाचल सीएम ने बताया ‘वाटर बम’
इसमें कहा गया है कि जियोलॉजिकल सर्वे और तकनीकी प्रोग्रेस के जरिए प्रोजेक्ट के विज्ञान-आधारित, सुरक्षित और उच्च-गुणवत्ता वाले विकास के लिए एक ठोस आधार तैयार किया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बती पठार से होकर बहती है और पृथ्वी पर सबसे गहरी घाटी बनाती है। यह बांध सबसे ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्रों में से एक में बनाया जाएगा। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने हाल ही में चीन के इस मेगा डैम को भारत के लिए ‘वाटर बम’ बताया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट सिर्फ पर्यावरणीय या जल सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि अस्तित्व के लिए भी खतरा है। उन्होंने कहा कि इस बांध से सैन्य खतरा पैदा होगा और यह सीमावर्ती जनजातियों के जीवन, भूमि और संसाधनों को बर्बाद कर सकता है।
