5 सीटर, 350 किमी प्रतिघंटे रफ्तार, 200 किमी रेंज, यूएई ने चीन से 350 फ्लाइंग टैक्सी का किया सौदा
नई दिल्ली. चीन ने इलेक्ट्रिक और हवाई तकनीक में एक बड़ी छलांग लगाई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने चीन की ई20 फ्लाइंग टैक्सियों के लिये 1 अरब डॉलर का सौदा किया है। जिसमें 350 टैक्सियां शामिल है। अभी तक का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एं लैंडिंग ऑर्डर है।
यह टैक्सियां 5 सीटों वाली है। 320 किमीप्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। 2020 किमी की रेंज रखती है। यह सौदा चीन के इलेक्ट्रिक विमानन क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
ई20 फ्लाइंग टैक्सी है क्या
ई20 एक आधुनिक इलेक्ट्रिक विमान है। जो वर्टिकल टेकऑफ कर सकता है बिना रनवे के उतर सकता है। इसे शंघाईै की टीकैब टेक्नोलॉजी कम्पनी ने बनाया है।
खासियतें है
सीटें: 5 लोग (1 पायलट और 4 यात्री).
रफ्तार: अधिकतम 320 किमी/घंटा.
रेंज: 200 किमी तक उड़ान.
वजन: हल्का और पर्यावरण के लिए सुरक्षित.
डिजाइन: टिल्ट-रोटर तकनीक, जो इसे हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज का मिश्रण बनाती है.
यह टैक्सी शोर कम करती है. प्रदूषण भी कम करती है, जो इसे शहरों के लिए आदर्श बनाता है.
