पगारा डैम 103 से अधिक जलस्तर पहुंचा खोलें गये 6 गेट

मुरैना. जोरा इलाके में पगारा डैम में पिछले दिनों से हो रही लगातार वर्षा के चलते जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयाहै। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को डेम के सभी 6 गेट खोल दिये गये। कुल 28500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति काबू में है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। पगारा डैम की लाइन जल संग्रहण क्षमता 120.485 मिलियन क्यूसेक मीटर है। मिलियन क्यूबिक फीट पानी संग्रहित है। यह आंकड़ा डैम की कुल क्षमता का 103.38 है। अत्याधिक दबाव और संभावित खतरे को दर्शात है। शुक्रवार को डैम का जलस्तर 199.73 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि इसका फुल टैंक जल स्तर 199.33 मीटर निर्धारित हैं यानी जलस्तर तय सीमा से ऊपर जा चुका है।
इन गेटों से छोड़ा जा रहा पानी
6 स्वचालित गेट
ओगी वेस्ट वियर
डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज गेट (इन सभी माध्यमों से 28,500 क्यूसेक पानी का सुरक्षित डिस्चार्ज किया जा रहा है।)
कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश जारी
डैम के जलस्तर में वृद्धि का प्रमुख कारण उसके कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश है। शुक्रवार को जौरा क्षेत्र में 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अब तक कुल 302 मिमी बारिश हो चुकी है। इसी कारण से सभी गेट खोलने का निर्णय लिया गया।
आसन नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका
पगारा डैम से छोड़ा गया पानी अब आसन नदी में पहुंचेगा, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इससे आसपास के निचले इलाकों और गांवों में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिला प्रशासन ने बताया है कि डैम से पेयजल आपूर्ति जारी है, लेकिन फिलहाल प्राथमिक उद्देश्य जल नियंत्रण और सुरक्षित निकासी है। स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *