बेकाबू बस खांई में पलटी, खाली थी बस
मुरैना. चिन्नौनी थाना इलाके में गुरूवार की सुबह 8.30 बजे एक खाली यात्री बस बेकाबू हो कर सड़क किनारे बह रही नहर में पलट गयी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आई। जबकि बस में अन्य कोई सवारी नहीं थी। बस पुरोहित के पुरा गांव से कैलारस की तरफ जा रही थी। नम्बर पर लगाने के लिये निकली थी। बस में कोई यात्री नहीं था। जब बस सिंगरौली गांव की पुलिस के नजदीक पहुंची तो ड्रायवर उसे तेज रफ्तार में चला रहा था। मुंगावली नहर पुलिस के नजदीक अचानक संतुलन बिगड़ने से बस नहर में जा गिरी और पलट गयी। पलटने के बाद बस के चारों पहिये ऊपर हो गये।
ड्राइवर-कंडक्टर को मामूली चोटें
प्ुलिस के मुताबिक बस में केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही थे। जो सुरक्षित बच गये। अगर बस में सवारियां होती तो वह एक बड़ा हादसा हो सकता था।

