ऑडी कार ने फुटपाथ सो रहे 5 लोगों को कुचला, दिल्ली के बसंतबिहार की घटना

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के बसंत बिहार इलाके में 9 जुलाई बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथप र सो रहे 5 लोगो ंका कुचल दिया। यह घटना रात लगभग 1.45 बजे हुई। घपटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। घटना बसंत बिहार के शिवा कैम्प के सामने की है। ऐसा बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कुछ लोग अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रहे थें तभी एक सफेद रंग की ऑडी कार तेज रफ्तार में आई और सो रहे लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी।
ऑडी ड्रायवर दिल्ली के द्वारका का निवासी है
पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है। जो द्वारका का निवासी बताया गया है। जांच में सामने आया है कि हादसे के समय वह शराब के नशे में था। मेडीकल रिपोर्ट से भी पुष्टि हो गयी है। वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से भागने का मौका नहीं मिला और स्थानीय लोगों की मदद से उसे वहीं पकड़ लिया। उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने और जानलेवा चोट पहुंचाने जैसी घाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच मंें जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसके समय कोई और व्यक्ति कार में मौजूद था या नहीं। अन्य किसी लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
राजस्थान के रहने वाले हैं पीड़ित मजदूर
हादसे में घायल लोगों की पहचान 40 वर्षीय लाधी, उनकी 8 साल की बेटी बिमला, पति साबामी उर्फ चिरमा (45), 45 वर्षीय राम चंदर और उनकी पत्नी 35 वर्षीय नारायणी के रूप में हुई है।  ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और वर्तमान में दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे थे । हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बताया गया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।  सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *