कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग

कनाडा. ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने तीन दिन पहे 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम से इस कैफे का उद्घाटन किया था। हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की। रिपोर्ट में दावा किया गया कि खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामि है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुडा है।

कपिल शर्मा के कप्स कैफे के बाहर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar
घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं
हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया है जो सोश मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाडी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कपिल शर्मा ने कैप्स कैफे के जरिए पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है।
कपिल शर्मा के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा
गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी और कहा कि माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *