नशे में धुत्त युवक प्लेटफार्म लेकर पहुंचा कार, आरपीएफ जवानों ने हटवाई कार

ग्वालियर. शराब के नशे में धुत्त एक युवक कार लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर पहुंच गया। इस बीच वहां ट्रेन भी खड़ी थी। इस घटना में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक नाराज पत्नी को मनाने सीधे कार से प्लेटफार्म पर आ गया था। हालांकि किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
यह घटना गुरूवार की सुबह करीब 3 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया हे। हालांकि प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने फौरन युवक को रोक लिया और कार प्लेटफार्म से बाहर निकलवायी।
युवक बोला नशे में था इसलिये होश नहीं रहा
युवक का नाम नितिन राठौर 34, है। वह ग्वालियर के महाराज स्थित आदित्यपुरम का निवासी है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने पिछली रात अधिक शराब पी ली थी। जिससे उसे होश नहीं था। इसी वजह से वह अपनी कार लेकर प्लेटफार्म पर पहुंच गया। उसे यह ाी याद नहीं था िकवह कार लेकर कहां जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *