MP में 9 आईएएस के ट्रांसफर, नीरज मंडलोई होंगे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर मंत्रालय के महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभाल रहे अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया है। डॉ. राजेश कुमार राजौरा की जगह नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पदस्थ किया है। मंडलोई को नई जिम्मेदारी देने के साथ ही ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी भी यथावत रखी गई है। वहीं राजौरा पहले की तरह ही एनवीडीए और जल संसाधन विभाग का काम देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय में चौथी बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके पहले मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और संजय शुक्ल भी पदस्थ थे।
इन अधिकारियों को किया इधर से उधर
अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
डॉ. राजेश कुमार राजौरा – मुख्यमंत्री के एसीएस, लोक सेवा प्रबंधन – एसीएस एनवीडीए जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
संजय दुबे- एसीएस जीएडी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल – एसीएस नगरीय विकास एवं आवास, विज्ञान प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार
नीरज मंडलोई – एसीएस ऊर्जा – मुख्यमंत्री के एसीएस, ऊर्जा, लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
संजय कुमार शुक्ल – एसीएस नगरीय विकास एवं आवास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी – एसीएस सामान्य प्रशासन, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, विमानन, अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार
डीपी अहूजा – प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण, आयुष – प्रमुख सचिव सहकारिता, मछुआ कल्याण, आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार
एम सेलवेंद्रन – सचिव किसान कल्याण तथा कृषि, कार्मिक – सचिव कार्मिक
निशांत बरबड़े – आयुक्त उच्च शिक्षा – सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास
प्रबल सिपाहा – सचिव मप्र लोक सेवा आयोग- आयुक्त उच्च शिक्षा
राखी सहाय – प्रबंध संचालक मप्र वित्त निगम – सचिव मप्र लोक सेवा आयोग

