नाकाचंद्रवनी चौराहे से निडम ब्रिज चौराहा तक मुख्य मार्ग पर यातायात में अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया

ग्वालियर – शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त तथा उपायुक्त के दिये गए निर्देश के पालन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत नाकाचंद्रवनी चौराहे से निडम ब्रिज चौराहा तक मुख्य मार्ग पर यातायात में अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि ठेला आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे, अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जब्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर कुछ व्यक्तियों द्वारा हाथ ठेला एवं गुमटी लगा कर अस्थाई अतिक्रमण किया गया था। जिसको कार्यवाही कर हाथ ठेला गुमटी काउंटर सिलेंडर आदि सामान जप्त किया जाकर उक्त दोनों स्थलों के मुख्य द्वार से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक एवं मदाखलत अमले द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *