राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, शरारती तत्वों ने ट्रेन को बनाया निशाना

भोपाल. राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजधानी एक्सप्रेस को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया है। पत्थर चलती ट्रेन की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए एक यात्री की प्लेट में आ गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
दरअसल, मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जब केएसआर बेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22691) रानी कमलापति स्टेशन और भोपाल स्टेशन के बीच गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक खिड़की का कांच टूटा और एक पत्थर खाने की प्लेट पर आकर गिर गया। यात्री दीपक कुमार की शिकायत पर आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है। दीपक समय बी-4 कोच में सीट संख्या 41 पर सफर कर रहे थे। तभी यह घटना हुई। आरपीएफ की टीम फिलहाल घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ पुलिस की मदद भी ली जा रही है। मुखाबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *