योगा दिवस पर महिला डॉक्टर्स ने दिया योग से रहे निरोग का संदेश
ग्वालियर. अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड ग्यानेकोलॉजिकल सोसाइटी (गॉग्स) की तरफ से योग दिवस के मौके पर छ़त्री मैदान में प्रकृति की वादियों में बीच योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला चिकित्सकों ने योग कर योग से रहे निरोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्वालियर गॉग्स की अध्यक्षा डॉ. रीता मिश्रा, सचिव डॉं. अंजूलता वर्मा, उपाध्यख डॉ.े ज्योति उपाध्याय, डॉ. सोनल कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. प्रतिमा गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मोनिका जैन आदि उपस्थिति रहीं।
